Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री रेखा आर्या ने शीतलाखेत में किया इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण

मंत्री रेखा आर्या ने शीतलाखेत में किया इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या शीतलाखेत स्थित शहीद मोहन सिंह जीना राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकापर्ण किया।कहा कि पूर्व में विद्यालय का यह भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था मे था जिसके जीर्णोद्धार की मांग क्षेत्र की जनता काफी लंबे समय से उठाती आ रही थी। इस विद्यालय के भवन के मरम्मत का काम पूरा करते हुए इसका लोकापर्ण कर दिया गया है और जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस विद्यालय ने कई लोगो के जीवन को बदलने का काम किया है।यहाँ पढ़े हुए विद्याथ्री अलग अलग पदों पर काम करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे है।उन्होंने कहा कि जीवन मे आप सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित करे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करे।कहा की बिना लक्ष्य के जीवन मे सफलता प्राप्त नही की जा सकती है।कभी भी असफलता से घबराना नही चाहिए बल्कि उसका डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
कहा कि यह राजकीय इंटर कॉलेज जहां यहां पठन पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का काम कर रहा है तो वहीं विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित और संवारने का भी कार्य कर रहा है।इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यालय की कुछ समस्याएं बताई जिन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया गया।साथ ही कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को प्रदान कराई जा रही है।सभी छात्रों से जीवन मे लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करने की बात कही और साथ ही सभी से जीवन मे नशे से दूर रहने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी आह्वाहन किया।वही कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान विद्यालय परिसर में ष्एक पेड़ माँ के नामष् के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और सभी से अपनी माता के सम्मान में पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल,महामंत्री ललित तिवारी,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, प्रधानाचार्य डी. आर.शर्मा,एस. एम. सी. अध्यक्ष गोपाल दत्त पाठक,परियोजना प्रबंधक हरीश प्रकाश,खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,पीटीए अध्यक्ष माला शाह,जिला पंचायत सदस्य प्रताप बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपाल नयाल,मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक जलाल, कृपाल बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेश बोरा गोपाल सिंह, कमल गिरी सहित अध्यापकगण,पार्टी कार्यकर्ता एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments