Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी आपदा से हुए नुकसान को लेकर बनाए हुए नजर

पीएम मोदी आपदा से हुए नुकसान को लेकर बनाए हुए नजर

देहरादून। उत्तराखंड में कई जिलों में पिछले कई घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है और इसके चलते भूस्खलन की भी घटनाएं देखने को मिली हैं। भारी बारिश और आपदा से उत्पन्न स्थिति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लिया है और पीएम कार्यालय ने राज्य में मौजूदा स्थिति की भी जानकारी ली है। खुद प्रधानमंत्री भी इन हालातों पर नजर रखे हुए हैं। उधर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी स्थिति पर खुद नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरकाशी जिले में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि उत्तरकाशी के अलावा गढ़वाल मंडल में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है और इन जिलों में कई जगहों पर तेज बारिश की बौछारें होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह कुमाऊं मंडल में बागेश्वर और नैनीताल जिले भी येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य में भारी बारिश और आपदा से उत्पन्न स्थिति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लिया है और पीएम कार्यालय ने राज्य में मौजूदा स्थिति की भी जानकारी ली है। खुद प्रधानमंत्री भी इन हालातों पर नजर रखे हुए हैं। रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का चिनूक, एमआई 17 रवाना, तीन टैंकर एटीएफ की मदद भी भेजी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर पीएमओ ने हर आवश्यक सहायता के प्रति आश्वस्त किया है।उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग चंपावत, बागेश्वर में कई जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थितियों पर खुद नजर रख रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ एसडीआरएफ को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जबकि सभी जिला प्रशासन से भी इन स्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन होने से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। बीते दिन भूस्खलन के कई यात्री फंस गए थे। केदारनाथ रेस्क्यू अभियान के लिए पीएमओ ने भी हाथ बढ़ाया है। केदारघाटी में भारी बारिश के बाद प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर यात्रियों को लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार देर शाम से गुरुवार रात तक हेलीकॉप्टर से यात्रियों का मैनुअल रेस्क्यू किया गया। वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments