Latest news
शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी सीएम धामी ने बनबसा में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Monday, June 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य की प्रशासनिक और...

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति

देहरादून/डोईवाला । डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 01512/2021 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सौड़ा सरोली में आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत 4.435 कि.मी. लंबाई के मोटर मार्ग का पीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत ₹265.37 लाख आंकी गई है। राज्यपाल की स्वीकृति से ₹204.40 लाख (दो करोड़ चार लाख चालीस हजार रुपये मात्र) की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने इस अवसर पर कहा, यह परियोजना डोईवाला क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहतर यातायात सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारे क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments