Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार युद्ध स्तर पर कर रही बचाव राहत का कामः आशा...

धामी सरकार युद्ध स्तर पर कर रही बचाव राहत का कामः आशा नौटियाल

देहरादून। केदारनाथ के आसपास के क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से फंसे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम लगातार काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि एसडीआरएफ एनडीआरएफ के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वैकल्पिक मार्ग के जरिए श्रद्धालुओं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है। अब तक 8 हजार लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है गढ़वाल मंडल के कमिश्नर को पूरी स्थिति के सुधार के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है जो खुद मौके पर जाकर सड़कों की मरम्मत के कार्य की निगरानी करेंगे। सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे। उनका कहना है कि पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी ने भी आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया पुलिस प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की स्थिति की जानकारी ली ।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां खुद हवाई सर्वे करके स्थिति का जायजा लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के जवान भी काम कर रहे हैं सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार हर पल हर संभव कदम उठा रही है श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है चाहे लिनचैली में पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की बात हो या फिर सोनप्रयाग की बात हो सरकार ने हेलीकॉप्टर से लेकर सभी तरह के लॉजिस्टिक्स सपोर्ट उपलब्ध कराए है जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी हर संभव लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। भाजपा महिला मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से सरकार काम कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार को भी अवगत करा चुके हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन के जरिए बातचीत की है स्थिति के बारे में अवगत कराया है। केंद्र सरकार भी हालात की जानकारी ले रही है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि अब तक करीब 8000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है विपरीत स्थिति होने के बावजूद भी आपदा राहत की टीम निरंतर युद्ध स्तर पर काम कर रही है सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम रही है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments