Latest news
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सीएम धामी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

[t4b-ticker]

Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदार घाटी में रेस्क्यू अभियान जारी, सीएम स्वयं ले रहे रेस्क्यू एवं...

केदार घाटी में रेस्क्यू अभियान जारी, सीएम स्वयं ले रहे रेस्क्यू एवं सर्च अभियान के पल-पल की जानकारी

रूद्रप्रयाग/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयरलिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एवं चिनूक एवं छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।
रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयरलिफ्ट कर शेरसी हेलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एवं मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments