Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी ने आरबीआई की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम लांच की, शिकायत के...

पीएम मोदी ने आरबीआई की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम लांच की, शिकायत के लिए होगा एक लोकपाल पोर्टल

दिल्ली: शुक्रवार को प्रधान मंत्री मोदी विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये रिज़र्व बैंक दो स्‍कीमों को लॉन्‍च किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की खुदरा प्रत्यक्ष योजना (Retail Direct scheme) और रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना (Integrated Ombudsman scheme) की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम (RDG) के आने से निवेशकों के बड़े वर्ग को निवेश का एक और प्‍लेटफॉर्म मिल गया है। खासकर छोटे निवेशक इससे ज्‍यादा लाभान्वित होंगे। वहीं एकीकृत लोकपाल योजना ग्राहकों के हितों की रक्षा करने वाली है।

इस मौके पर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की खुदरा प्रत्यक्ष योजना से निवेशकों को बहुत लाभ होगा। यह निवेश का सरल और सहज माध्‍यम है और सरकारी सिक्‍योरिटी में सीधे निवेश के ऑप्‍शन से रिटेल निवेशकों को एक और मौका मिलेगा। वित्त ने कहा-मैं इस इनिशिएटिव की शुरुआत के लिए RBI का धन्‍यवाद करती हूं।

खुदरा प्रत्यक्ष योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि सरकारी प्रतिभूति बाजार (Government Securities Market) में खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की एंट्री हो सके। इसमें रिटेल निवेशक भारत सरकार की सिक्‍योरिटीज और राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों में सीधे निवेश कर पाएंगे और अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं। PM मोदी ने कहा कि RDG की खास बात यह है कि इसमें फंड मैनेजरों की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी निवेशक को कहीं जाने की जरूरत नहीं। वह सीधे सिक्‍योरिटीज में निवेश कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments