Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकोटद्वार नगरनिगम की व्यवस्थाओं को लेकर स्पीकर ने ली अधिकारियों की बैठक

कोटद्वार नगरनिगम की व्यवस्थाओं को लेकर स्पीकर ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शासकीय आवास यमुना कालोनी देहरादून में कोटद्वार के कूड़ा निस्तारण, ट्रेचिंग ग्राउंड, नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर नगर के गड्डे आदि समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। ऋतु खण्डूडी ने नगर निगम कोटद्वार को व्यवस्थित करने के लिए शहर से जुड़े अनेक जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिये।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने फुटपाथ निर्माण, पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ ही 256 बीगा भूमी पर बांउड्री निर्माण व नयी गौशाला खोलने का कार्य यथाशीघ्र करने के आदेश दिये। पंचायत भवनों में लाइब्रेरी व महिला समूह को ट्रेनिंग प्रोग्राम के अतरिक्त शहर के सभी क्षेत्रों में सोलर व स्ट्रीट लाईट की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिये। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया रवि पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments