Latest news
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सीएम धामी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

[t4b-ticker]

Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएसआई में हरियाली तीज आयोजित

सीएसआई में हरियाली तीज आयोजित

देहरादून। सीएसआई देहरादून में आयोजित हरियाली तीज के अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कस्तूरी संस्था द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नीलम, सुजान, दीप्ति, नीलिमा, नीना, मनीषा, गीता एवं मीनाक्षी ने नृत्य तथा गीत गाकर उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन किया। कस्तुरी संस्था द्वारा इस आयोजन को करने का मुख्य उद्देश्य था कि हम अपनी संस्कृति और त्योहारों से जुड़े तथा इनके बारे में जानने का मौका मिले।
गुरमीत कौर ने कहा की यह पर्व हमें अपनी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की याद दिलाता है, हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ता है और हमें अपनी समृद्ध संस्कृति पर गर्व का अनुभव कराता है। हमें अपने पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों में संस्कार पैदा कर सकें। इस अवसर पर गुरमीत कौर ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और तीज उत्सव पर किए के रंगारंग कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम मोहन, श्रीमती अंजलि नीना ग्रेवाल, शिवानी पटनायक, नीलिमा शाह, संगीता, प्रनीति, शिमना, स्रिग्धा, गीता नेहा, दीप्ति, सुजान, द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments