Latest news
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सीएम धामी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

[t4b-ticker]

Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के बैनरतले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के बैनरतले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन आफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने उत्तराखंड पैरालंपिक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला।
उन्होंने कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि एवं संरक्षक पैरालंपिक संगठन सिंधु गुप्ता जी मौजूद रही वहीं प्रथम श्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका जिंदल सोल फिट की डायरेक्टर रूपा सोनी एवं दून गर्ल्स स्कूल की प्रबंधक मोनिशा दत्ता एवं तेजस्विनी ग्रुप की फाउंडर प्रिया गुलाटी बतौर वशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उमेश ग्रोवर, सचिव-अमिता सदस्य उमेश त्रिपाठी, पवन भट्ट, आदेश डबराल, संदीप चैधरी, वह अन्य लोगों का पूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रेम को करने कहा कि उनको यदि ऐसे ही सरकार का सहयोग मिलता रहा तो एक वह दिन दूर नहीं जब ओलंपिक के हर खेल में पैरालंपिक का झंडा बुलंद होगा और उत्तराखंड का नाम पैरालंपियन एथलीट्स रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments