Latest news
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सीएम धामी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

[t4b-ticker]

Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री आवास में तीज त्यौहार का आयोजन

मुख्यमंत्री आवास में तीज त्यौहार का आयोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में रविवार को तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर एवं गीता धामी (आयोजक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तराखंड के लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे। कार्यक्रम में गीता धामी ने सभी मेहमानों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी यहाँ सावन उत्सव के लिए एकत्र हुए हैं। सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। उत्तराखंड राज्य हरियाली से आच्छादित है। यहां कोने कोने में हरियाली है। सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है एवं प्रकृति और मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है। सावन में कई त्योहार आते हैं।रक्षाबंधन, नागपंचमी, और तीज जैसे त्योहार हमारे रिश्तों को मजबूत करने और पारिवारिक बंधनों को और गहरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।
गुरमीत कौर ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शक्ति का प्रतीक हैं। हमारे राज्य की महिलाएं सबसे मेहनती होती हैं। हरियाली तीज का उत्सव हमारे जीवन में नई उमंग और ताजगी लाता है। जैसे प्रकृति हरी-भरी होती है, वैसे ही हमारे जीवन में भी खुशियों और प्रेम का संचार होना चाहिए। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का भी महत्वपूर्ण समय है। शिवभक्त इस समय विशेष पूजा-अर्चना और उपवास रखते हैं, और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
गीता धामी ने सावन उत्सव कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि हरियाली तीज का त्योहार सौंदर्य, प्रेम, उमंग और सुहाग का त्योहार है। यह त्योहार हम सभी को एक मंच में आने और खुशियां बाटने का सुखद अनुभव करवाता है। सावन मास हरियाली का प्रतीक है। यह महीना भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है। तीज त्योहार हमें पारंपरिक वेषभूषा, रीति रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। त्योहारों को मनाने से ही हम अपने रीति रिवाज और संस्कार जीवित रखते हुए इन्हें भविष्य तक पहुंचा पाएंगे।
गीता धामी ने कहा कि हम सभी इस सावन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन के क्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण अवश्य करें। उन्होने कहा वो स्वयं भी ष्सेवा संकल्प फाउंडेशनश् के माध्यम से पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही हैं। हम सभी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना है एवं अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा जब तक हमारा पर्यावरण जीवित है, तब तक हमारा जीवन सुरक्षित है। इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष बाल आयोग गीता खन्ना, अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चैहान, विधायक सविता कपूर, विधायक सरिता आर्य, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, चांद गुलाटी, आकांक्षा, दीपाली सिंह, अनीशा गुलाटी, वेनू ढिंगरा, लोक गायीका माधूरी बर्थवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments