Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत

देहरादून। आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मनित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने लिये सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं में चयनित प्रदेश के 129 युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये सरकार ने योजना के अंतर्गत 64.50 लाख की पुरस्कार राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डॉ रावत ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं यथा एनडीए में प्रदेश के 27 युवाओं की चयन हुआ है। इसी प्रकार आईएनए में 14,आईएमए 27, ओटीए 31 तथा आईएएफ में 30 छात्र-छात्राओं का इस वर्ष चयन हुआ है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को योजना के अंतर्गत 50-50 हजार की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सभी तैयारियां पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने निर्देश दे दिये गए हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना के चलते प्रदेश के युवाओं में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग तथा आर्म्ड फोर्सेस की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई चेतना व जागरूक आई है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा इन परीक्षाओं में प्रतिभाग किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments