Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीनो का वक्त बचा है। जिसके लिए भाजपा अब चुनाव प्रबंधन पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी के चलते गुरुवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी देहरादून पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ से प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने डोईवाला क्षेत्र में मोर्चा संभाला। इसके साथ ही गुरुवार की शाम तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। वहीं शुक्रवार को देहरादून में भाजपा द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर दो बैठकें आयोजित की जा रही है।

पिछले बार विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने जोरदार प्रदर्शन के साथ सत्ता तक पहुंची और इस बार दोबारा चुनावी तैयारियों के क्रम में पूरी तरह जुट गई है। जिसके लिए केंद्रीय नेताओं की कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ,और उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने से उनके दौरे शुरू हो जाएंगे। तैयारी का जायजा लेने प्रदेश चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं | इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी देहरादून पहुंचे और विकास नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन के समूह को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया । वहीं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा डोईवाला क्षेत्र में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments