Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजीपी अभिनव कुमार ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

डीजीपी अभिनव कुमार ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा सभी जनपद, परिक्षेत्र व इकाईयों के प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत कर जनपद इकाई वार प्रचलित वृहद निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पीएम ने पुलिस महानिदेशक को स्वीकृत एवं प्रचलित वृहद निर्माण कार्यों, उनकी लागत, निर्माण की प्रगति के विषय में प्रस्तुतिकरण दिया। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रचलित वृहद निर्माण कार्यों की निर्माण इकाईयों सिंचाई विभाग, पेयजल, आरडब्ल्यूडी/ब्राइडकुल के संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य पूर्ण करने के संभावित समय की जानकारी भी ली गयी।
समीक्षा गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिये कि समस्त जनपद प्रभारियों द्वारा जनपद, वाहिनी, इकाई में पुलिस विभाग से संबंधित भूमि का सही सीमांकन कराते हुए अभिलेखों में भी भूमि के स्वामित्व भी पुलिस विभाग के पास हो यह सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में सभी आवासीय भवनों का निर्माण जी4 के अंतर्गत किया जाए। साथ ही भवनों में पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगायी जाए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों में निर्माण एजेन्सियों द्वारा अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए। पुराने टाइप के आवासों को टाइप द्वितीय व टाइप तृतीय के आवासों से प्रतिस्थापित करने के संबंध में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। प्रगतिशील निर्माण कार्यों के लोकार्पण का कलैन्डर तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रो0मार्ड0, सहित विभिन्न निर्माण इकाईयों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments