Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी इंडिया में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता...

टीएचडीसी इंडिया में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

ऋषिकेश। विद्युत क्षेत्र के प्रतिष्ठित पीएसयू, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश तथा देश भर में फैली इसकी सभी परियोजनाओं और यूनिट कार्यालयों में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। यह आयोजन इस संस्थान की राष्ट्र के लिए प्रतिबद्धता, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रतिबिंबित करता है। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसी के सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री विश्नोई ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान और अदम्य साहस के लिए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों के योगदान से ही वैश्विक मंच पर राष्ट्र की वर्तमान ऊंचाई की नींव रखी गई है।
श्री विश्नोई ने कहा कि हम आज जिस स्वतंत्रता का जश्न मना हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक संघर्ष और अटूट प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह हमारी ऐतिहासिक विरासत और हमारी प्रेरणा की स्रोत तो है ही, साथ ही यह हमारी भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन भी करती रहेगी । उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी लक्ष्य “विकसित भारत/2047” को साकार करने में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परिवार के प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए कर्मचारियों द्वारा की जा रही निरंतर कड़ी मेहनत, कार्य के प्रति समर्पण और जुनून की सराहना की।
श्री विश्नोई ने बताया कि पूर्व में देश के सबसे बड़े टिहरी बांध के ऐतिहासिक शुभारंभ के साथ ही अब टीएचडीसी जल्द ही देश की सबसे बड़ी 1000 मेगावाट की टिहरी पीएसपी के अतिरिक्त 1320 मेगावाट की खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करने जा रही है।
उन्होंने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीएचडीसी अपनी रणनीतिक पहलों और प्रमुख परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से प्रभावशाली विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसी की प्रगति केवल एक कारपोरेट उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसका राष्ट्र के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, जिनमें विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र शामिल हैं। श्री विश्नोई ने टीएचडीसी कर्मियों से कहा कि वे ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं जिससे उनके सामने अनेक चुनौतियां आ सकती है, उन्होंने आग्रह किया कि वे तत्परता से उन चुनौतियों का सामना करें तथा त्वरित निर्णयों के साथ परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में अब तक प्राप्त की गई प्रगति टीएचडीसी के कर्मचारियों के समर्पण, विशेषज्ञता और धैर्य का जीवंत प्रमाण है जिस पर सभी कर्मचारियों को नाज होना चाहिए। उन्होंने पिछले वर्ष के दौरान टीएचडीसी की परियोजनाओं और यूनिटों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए कर्मचारियों की महति भूमिका के लिए मानव संसाधन के क्षेत्र में की गई अनुकूल पहलों की भी सराहना की। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक), शैलेन्द्र सिंह ने कारपोरेट कार्यालय में राष्ट्र ध्वज फहराया । इस अवसर पर निगम के निदेशक (तकनीकी), भूपेन्द्र गुप्ता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। श्री सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित किया। इस समारोह का समापन वृक्षारोपण अभियान के साथ किया गया जिसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारियों ने पौधरोपण करते हुए हरित भविष्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता जाहिर की। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस समारोह न केवल अतीत को याद करने का उत्सव बना, बल्कि इसमें राष्ट्र के भावी निर्माण में योगदान देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता भी शामिल थी। इस कार्यक्रम का समापन एकता और उद्देश्य की नई भावना के साथ हुआ तथा सभी कर्मचारी और उनके परिवार राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments