Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ मार्ग पर लिंनचोली में मलबे में दबे मिले तीन शव

केदारनाथ मार्ग पर लिंनचोली में मलबे में दबे मिले तीन शव

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा के बाद से लगातार सर्च अभियान जारी है। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ मार्ग के लिंनचोली में मलबे में दबे तीन शव मिले हैं। मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। जिसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।
गौर हो कि केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे यात्री पैदल केदारनाथ की यात्रा कर सके। बीते दिन लिंनचोली में पैदल मार्ग से मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मलबे से शवों को निकालने को लेकर एसडीआरएफ की टीम ने एसआई प्रेम सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।
जिसके बाद बड़े-बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस की ओर से शवों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बीते 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुई त्रासदी के बाद जहां 15 हजार के करीब तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं अभी भी कई लोगों के शव यात्रा मार्ग पर मिल रहे हैं। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर 260 से ज्यादा मजदूर जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments