Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डगैंगरेप पीड़िता से मिला महिला आयोग की टीम, कड़ी कार्रवाई की मांग

गैंगरेप पीड़िता से मिला महिला आयोग की टीम, कड़ी कार्रवाई की मांग

देहरादून। बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से उत्तराखंड दहल गया है। इस घटना को उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह को गंभीरता से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आईएसबीटी में एक मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसी कड़ी में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल राजकीय बालिका निकेतन किशोरी गृह पहुंची और रेप पीड़िता से मुलाकात कर उसका हाल चाल जाना। उन्होंने इस मामले में पीड़िता से पूरी जानकारी ली। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने देहरादून एसएसपी अजय सिंह को निर्देश दिए हैं कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कोई भी आरोपी और साक्ष्य छूटना नहीं चाहिए। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पता चला है कि किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र की निवासी है, जो की आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है। जिसके माता-पिता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनशील मामले में पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments