Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार ने सदन में पेश किया 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट

सरकार ने सदन में पेश किया 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट

गैरसैंण। उत्तराखण्ड की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे ग्रीष्म कालीन बजट सत्र के दूसरे दिन सरकार ने सदन में 5013.05 करोड़ का बजट पेश किया। जिसमें 3756.89 करोड राजस्व व 1256.16 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में रखे गये हैं। बजट में आपद प्रबन्ध विभाग के अन्तर्गत एसडीआरएफ के लिए 718.40 करोड़ का प्राविधान किया गया है। गुरूवार को 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट किया गया। इसके अलावा 8 विधेयक भी सदन में पेश किए गए। उत्तराखंड विधानसभा की आज की कार्यसूची के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनुपूरक मांगों अनुपूरक बजट का पेश किया गया। आपदा के मानकों में परिवर्तन कर राहत राशि बढ़ाने पर धामी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा किया। इसके लिए सदन में बाकायदा धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। बजट वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने पेश किया।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। तीन दिवसीय मानसून सत्र के दौरान धामी सरकार 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। अनुपूरक बजट के साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली समेत आधा दर्जन विधेयक सरकार सदन में पेश किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments