Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला अधिवक्ता आत्महत्या मामले में कोतवाली का किया घेराव

महिला अधिवक्ता आत्महत्या मामले में कोतवाली का किया घेराव

नैनीताल। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली एक युवा महिला अधिवक्ता के आत्महत्या किये जाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मामले में हिन्दुवादी संगठनों व साथी वकीलों ने कोतवाली को घेराव कर जांच की मांग की गयी है, आरोप है कि यह लव जेहाद का मामला है।
इस संबंध में नगर कोतवाली में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नितिन कार्की ने बताया कि करीब 22 वर्षीय युवा महिला अधिवक्ता उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करती थी। बुधवार को उसके पिता नगर में आये थे और बेटी के लिये पेइंग गेस्ट सुविधा ढूंढ रहे थे। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के पीछे दिलावर नाम के व्यक्ति के घर में तीनकृचार अन्य लड़कियों के साथ अनस नाम के युवक के साथ रहती है। अनस उसे परेशान कर रहा है। इसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने दूरभाष पर बेटी द्वारा काशीपुर में आत्महत्या करने की जानकारी दी।
मामले में पहले बीती देर रात्रि और फिर गुरूवार की सुबह मल्लीताल कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विवेक वर्मा, जय श्री राम सेवादल के मनोज कुमार व ग्वल सेवा संगठन के नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने तहरीर देकर मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं, और कार्यवाही करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments