Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रयासों से उप जिला अस्पताल की मिली...

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रयासों से उप जिला अस्पताल की मिली मंजूरी

डोईवाला/गैरसैंण। विधान सभा सत्र के दूसरे दिन डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के सवाल ने डोईवाला की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा दी है। विधायक गैरोला के प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की कि डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस अस्पताल का निर्माण 22.89 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उप जिला अस्पताल में तय मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यदि यह अस्पताल इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स (आईपीएचएस) के मानकों को पूरा करता है, तो यहां एक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए डॉ. रावत ने क्षेत्रीय विधायक से भूमि हस्तांतरण में सहयोग की अपील की।डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधान सभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए सवाल उठाया था, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि अब डोईवाला में एक उच्च स्तरीय उप जिला अस्पताल बनने जा रहा है। इस अस्पताल में महिलाओं, बच्चों, और वृद्धजनों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डोईवाला क्षेत्र के निवासियों को अब जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, और यह सब विधायक गैरोला के अथक प्रयासों का ही परिणाम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments