Latest news
मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की जानकारी राज्यपाल को दी

स्पीकर ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की जानकारी राज्यपाल को दी

देहरादून। उत्तराखण्ड के पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र का भराडीसैंण (गैरसैंण) मंे सत्रावसान के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून राजभवन में महामहिम राज्यपाल ले०ज० गुरमीत सिंह से भेंट कर तीन दिवसीय सत्र की विस्तृत जानकारी दी। भेंट के दौरान सत्र के अलावा प्रदेश से जुड़ी सम-सामायिक विषयों पर भी ऋतु खण्डूडी की राज्यपाल से चर्चा-वार्ता हुई। वार्ता के दौरान महामहिम राज्यपाल ने अपनी अदभुत स्मरण शक्ति का परिचय देते हुए विधानसभा अध्यक्ष को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को याद दिलाया कि आपको पुस्तकालय बनाने की प्रेरणा आपके माँ से मिली है, और विधानसभा में आपने पुस्तकालय बनाया। ठीक उसी प्रकार आज पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री जी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया है। माँ को प्रणाम करते हुए मेरी तरफ से विधानसभा पुस्तकालय के लिए मेरे द्वारा लिखित 2 पुस्तकें “आत्मा के स्वर” खंड 1 एवं 2, जिसमे मेरे 108 अभिभाषण का संकलन है, भेंट कर रहा हूँ।
आपको बताते चलें कि गत वर्ष विधानसभा भवन देहरादून में नवीन पुस्तकालय के उद्द्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर महामहिम राज्यपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में कहा था कि इस पुस्तकालय को बनाने की प्ररेणा मुझे मेरी मां से प्राप्त हुई है।
राज्यपाल ने मानसुन सत्र का विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्य सफल संचालन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments