Latest news
रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डफूड टूर से उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान एवं जायका को वैश्विक पहचान...

फूड टूर से उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान एवं जायका को वैश्विक पहचान मिलेगीः सतपाल महाराज

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भारत के मशहूर फूड ब्लॉगर गौरव वासन के फूड टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड टूर उत्तराखंड के मशहूर एलोरा बेकरी, मेल्टिंग मोमेंट्स के सहयोग से आयोजित की गई है जिसे आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी मेल्टिंग मोमेंट्स से हरी झंडी दिखाई।
मीडिया से बात करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा इस यात्रा में गौरव वासन देश के विभिन्न पारंपरिक खान-पान और जायका को लोगों तक पहुंचाएंगे, इस यात्रा में गौरव वासन मेल्टिंग मोमेंट्स के सहयोग से 11 हजार किलोमीटर का सफर करेंगे। इस सफर में गौरव वासन उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति को भी देश के विभिन्न जगहों पर बताएंगे।
गौरव वासन मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं देश के सभी राज्यों में जाऊंगा और लगभग 50 बड़े शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करूंगा एवं वहां के खान-पान और रीति-रिवाज को समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंच जाऊंगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन बहुत ही लोकप्रिय है और भारत के अन्य राज्यों के लोगों को भी यह पता होना चाहिए। उत्तराखंड में मिलेट्स एवं मोटे अनाज पर बहुत कार्य किया जा रहा है एवं सरकार भी पूरी शिद्दत से इसको प्रमोट करने में लगी हुई है। इस यात्रा में मेरा प्रयास होगा कि उत्तराखंड में जो मिलेट्स के ऊपर काम हो रहा है और यह लोकप्रिय पौष्टिक भोजन के रूप में सामने आ रहा है। उत्तराखंड सरकार के इस प्रयास को सभी राज्यों तक पहुंचना है एवं अन्य राज्यों में भी मिलेट्स एवं मोटे अनाज को एक पौष्टिक आहार के रूप में लोगों के बीच प्रमोट करना है।
गौरव वासन ने कहा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी ने मुझे यह भी कहा है कि जब मैं यह यात्रा पूरा कर समापन की ओर बढु तो मैं इस यात्रा को हरिद्वार के गंगा घाट पर समापन करूं , जिससे देश और दुनिया को यह पता चले कि यह यात्रा कितना सफल रहा। कार्यक्रम में सुरेंद्र गुलाटी, वीरेंद्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, द्रोण गुलाटी, आकाश, उत्कर्ष सिंह एवं राजपुर रोड व्यापार समिति के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments