Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभः मुख... उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डआई.टी.आई. निरंजनपुर देहरादून में पहले इलेक्ट्रिकल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

आई.टी.आई. निरंजनपुर देहरादून में पहले इलेक्ट्रिकल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

देहरादून। भवनों के इलेक्ट्रिकल और डिजिटल आधारभूत ढाँचे में विश्व की एक प्रमुख कंपनी, ग्रुप लग्रों इंडिया ने आई.टी.आई. निरंजनपुर, देहरादून में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण के लिए अपने पहले उत्कृष्टता केंद्र का गौरवपूर्ण उद्घाटन किया। यह पहल छात्रों को कौशल प्रदान करने और तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिकल उद्योग में उनकी रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए लग्रों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप लग्रों इंडिया की वी.पी.-सी.एस.आर. और सस्टेनेबिलिटी, आबिदा अनीजय लग्रों इंडिया के डायरेक्टर-सेल्स, समीर कक्कड़य उत्तराखंड के कौशल विकास और प्रशिक्षण के उपनिदेशक, पंकज कुमारय देहरादून के राजकीय आई.टी.आई. (बालक) के प्रिंसिपल मनमोहन कुडियाल और राजकीय आई.टी.आई. (बालिका) के प्रिंसिपल दिनकर रौतेला ने किया। इस उत्कृष्टता केंद्र को विद्युत प्रणालियों में उद्योग से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। नवीनतम उपकरणों एवं आधारभूत ढाँचे से युक्त, यह सुविधा छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और आज के विद्युत और बिजली प्रबंधन के क्षेत्रों की माँगों को पूरा करने के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल प्रदान करती है। इस केंद्र का उद्देश्य कक्षा में शिक्षा प्राप्त करने और व्यावहारिक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच के अंतर को मिटाकर यह सुनिश्चित करना कि विद्यार्थी कार्यबल का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments