Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिकाः धामी

शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिकाः धामी

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के तहत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है। चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवा सदन में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र सौंपा। ये सभी असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय के लिए चयनित किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क इंस्टीट्यूट में 50 हजार रुपये की धनराशि दिए जाने के लिए पोर्टल का शुभांरभ भी किया। वहीं, सीएम धामी ने इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में ये सभी शिक्षक अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करेंगे।
इसके अलावा ये शिक्षक समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलायेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और रोजगारपरक शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी देंगे। सीएम ने कहा कि पिछले तीन सालों में जनता से जुड़े तमाम निर्णय लिये गये हैं।
सीएम ने कहा कि 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। प्रदेश के युवाओं को इस तरह से तैयार करना है कि वे सिर्फ रोजगार पाने वाले ही न बनें, बल्कि युवाओं को भी रोजगार देने वाले बन सकें। इसके लिए प्रदेश में देवभूमि उद्यमिता योजना शुरू की गई है। सीएम धामी ने बताया कि इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को राज्य में लागू किया गया है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, तकनीक के विस्तार के सभी क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति प्रोफेसर देवेन्द्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments