Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन के अंतर्गत किए जाएंगे जल संरक्षण एवं संवर्धन...

स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन के अंतर्गत किए जाएंगे जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य

रूद्रप्रयाग। जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (सारा) के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलागम द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्द्धन किया जा रहा है जिसमें सभी रेखीय विभागों को इसमें अपना पूर्ण सहयोग देना है तथा जनपद में सूख रहे जल स्रोतों के संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की जानी है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विभिन्न जल स्रोतों में जल स्रावध्प्रभाव को बनाए रखने, पुनर्जीवित किए जाने हेतु विभिन्न उपचार एवं गतिविधियां की जाती हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी विभागों को अपनी-अपनी ओर से कार्य योजना तैयार की जानी है जिसके लिए ऐसे बारामासी स्रोत जो पूर्ण रूप से सूख गए हैं उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए उन्हें चिन्हित कर कार्य योजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार करते हुए अपने-अपने प्रस्ताव तत्काल जलागम कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक जलागम आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चैहान, जल निगम नवल कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई दीपांकर भारती, जिला उद्यान अधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, सहायक अभियंता जल संस्थान रेवत सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह, अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट, जखोली कमल सिंह पंवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments