Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजल जीवन मिशन एवं लोनिवि के विकास कार्यों की मंत्री अग्रवाल ने...

जल जीवन मिशन एवं लोनिवि के विकास कार्यों की मंत्री अग्रवाल ने की समीक्षा

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत जल जीवन मिशन एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित विकास कार्यों की अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत पेयजल से सम्बन्धित अनेक विकासात्मक कार्य किये जा रहे हैं जिनमें से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य आज की समीक्षा बैठक में तय कीे गयी समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत कई जगहों पर शेष पेयजल लाइन का बिछाया जाना तथा पेयजल लाईनों के बिछाये जाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पैंच कार्य को ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारू रहे तथा पेयजल की आपूर्ति में हो रही अन्य परेशानियों को विभागीय अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर निष्तारित करें। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत कुछ स्थानों जैसे गुमानीवाला, भट्टोवाला तथा गढ़ी क्षेत्र में जमीन को लेकर वन विभाग से संबंधित आपत्तियों का निष्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत तेजी से कार्य निष्पादन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत सभी परिवारों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके तथा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल सके इसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आज की बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की जायेगी। मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधान सभा जल निगम, जल जीवन मिशन तथा अन्य पेयजल कार्यों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए जिससे पानी की बरबादी, जल-भराव तथा अन्य समस्याओं से जनता को निजात मिल सके। इस अवसर पर बैठक में शैलेश बगोली, सचिव, पेयजल, नितिन भदौरिया, अपर सचिव, शहरी विकास, मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन, विनीत कुमार, अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments