Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव से की मुलाकात

पुलिस महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गइ। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।
पुलिस सुधारः राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ। साइबर अपराधः बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई। पुलिस बल का सशक्तिकरण। उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments