Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार शिक्षकों के प्रकरणों को लेकर गंभीरः डॉ. धन सिंह रावत

सरकार शिक्षकों के प्रकरणों को लेकर गंभीरः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर शिक्षकों के लम्बित प्रकरणों को लेकर कार्मिक, वित्त एवं न्याय विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें दो दिन के भीतर शिक्षकों की उचित मांगों पर निर्णय लेने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के तमाम प्रकरणों को लेकर गंभीर है। इस संबंध में उनकी सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ ही अन्य परामर्शी विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है। जिसमें शिक्षकों की मांगों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ एक बार पुनः बैठक कर अंतिम निर्णय लिये जाने की बात कही है। जिसमें वित्त, कार्मिक एवं न्याय विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के प्रावधानों में परिर्वतन करने, सहायक अध्यापकों की प्रोन्नति, सीआरपी-बीआरपी के रिक्त पदों को भरने, जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कई शिक्षक अपनी वरिष्ठता को लेकर न्यायालय की शरण में गये हैं जिस कारण वरिष्ठता की सूची का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते सहायक अध्यापकों की पदोन्नति भी लम्बित है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा एम.एम. सेमवाल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ. मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments