Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधआर्यन खान मामले मैं करीबी दोस्त ने किया खुलासा

आर्यन खान मामले मैं करीबी दोस्त ने किया खुलासा

मुंबई : आर्यन खान भले ही जेल से रिहा होकर घर आ गए हों लेकिन बीते दिनों उन्होंने जो झेला है उससे बाहर आने में शायद आर्यन को अभी काफी वक्त लगेगा। दोस्त के मुताबिक ‘आर्यन किसी से भी ज्यादा बात नहीं कर रहा।

लेकिन बीते दिनों उन्होंने जो झेला है उससे बाहर आने में शायद आर्यन को अभी काफी वक्त लगेगा। आर्यन के एक करीबी दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि शाह रुख के बेटे ने ख़ुद को बहुत सीमित कर लिया है, न तो वो किसी से ज्यादा बात कर रहा है और ना ही किसी से मिल रहा है।

ज्यादातर वो अपने कमरे में ही रहता है, न बाहर जाता है ना घूमता फिरता है। यहां तक कि जेल से बाहर आने के बाद वो अपने दोस्तों से मिलने भी बात नही कर रहा है।

आर्यन से नवी मुंबई से आरएएफ कार्यालय में पूछताछ की गई। अदालत द्वारा अनिवार्य उपस्थिति के लिए एनसीबी दफ्तर छोड़ने के बाद आर्यन नवी मुंबई के लिए रवाना हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की गई जिसमें वह क्रूज पर चढ़ा, उसके ड्रग्स सप्लायर के लिंक्स और उसके दोस्तों और उनकी ड्रग्स की आदतों के बारे में सवाल जवाब किए गए। 

अभी इस मामले में कुछ प्रमुख लोगों को जांच में शामिल करना है। बताया जा रहा है कि आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में भी पूछताछ की गई जो समीर वानखेड़े के नेतृत्व में पिछली जांच टीम ने उसकी जांच की थी और यह भी पूछा गया कि उसके परिवार को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया था या नहीं। एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा- हमारी जांच जारी है और हम इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। हम इसे जल्द ही खत्म करना चाहते है। उससे यह भी पूछा गया कि हिरासत के दौरान उसके साथ कैसा व्यवहार किया गया।

एनसीबी ने मुंबई के समुद्र तट के पास एक क्रूज पर दो अक्तूबर को छापा मारा था जहां से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। छापेमारी के दौरान आर्यन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में कई मोड़ आने के बाद मुंबई की स्पेशल जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही है जिसमें कई अहम गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments