Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदून मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण

दून मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण

देहरादून। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार के निर्देशों पर उपायुक्त गढवाल मण्डल आर.एस.रावत के नेतृत्व में दून मेडिकल कालेज के मेसध्कैन्टीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने कीचन में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल के साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था समुचित न पाए जाने पर कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया गया। किचन में पाए गए एक्सपायरी खाद्य पदार्थ को नष्ट कर दिया गया। मौके पर पेस्ट कंट्रोल से संबंधित भी कमी पाई गई। कैंटीन संचालक को कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किचन में रखे गये खाद्य पदार्थ-खुला पनीर एवं खुला धनिया पावडर के नमूने संदेह के आधार पर जॉच हेतु लिये गये, जिन्हें जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके से प्राप्त कुछ धनिया पावडर, मिर्च पावडर, सौफ पैकेट एवं अन्य खाद्य पदार्थो को कालातीतध्बिना लेबल होने के कारण नष्ट किया गया। मेस संचालक को उपरोक्त व्यवस्था को सुधारने हेतु मौके पर नोटिस दिया गया। उक्त कार्यवाही में अधिकारी मनीष सिंह सयाना एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments