Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधकुर्क होगी भाजपा नेता मुकेश बोरा की संपत्ति

कुर्क होगी भाजपा नेता मुकेश बोरा की संपत्ति

हल्द्वानी। महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने फरार चल रहे मुकेश बोरा पर शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया मुकेश बोरा की धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है। पुलिस के पास सरेंडर नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है एक सितंबर को लालकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर नौकरी परमानेंट करने के नाम पर उसका तीन सालों से शारीरिक शोषण और उसकी 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले में बोरा धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा मुकेश बोरा के चालक कमल बेलवाल पर धारा 506 के तहत केस दर्ज है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सपंति कुर्की करने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments