Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड बेरोजगार संघ का मुख्यमंत्री आवास कूच

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ का मुख्यमंत्री आवास कूच

देहरादून। अपनी मांगों को लेकर उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। जिनको हाथीबडकला पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया गया जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये।
आज यहां अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ो बेरोजगार परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। परेड ग्राउंड से सुभाष रोड, दिलाराम तीराहा होते हुए वह जैसे ही हाथीबडकला पुलिस स्टेशन के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक हुई। जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार प्रदेश के 117 राजकीय महाविघालयो, 6 विश्वविघालय परिसरो एवं प्रत्येक जनपद के एककृएक राजकीय इण्टर कॉलेज में योग प्रशिक्षक की तैनाती के स्थान पर विभागीय संविदा के आधार पर की जाए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा तक के पाठयव्रफमों में योग को मुख्य विषय के रूप में सम्मिलित कर योग शिक्षक के नवीन पदों का सृजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के योग प्रशिक्षित बेरोजगार पिछले 18 वर्षाे से नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत है जिसके परिणाम स्वरूप बडी संख्या में योग प्रशिक्षित बेरोजगार नौकरी की अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके हैं। इसलिए नौकरी की अधिकांश आयु सीमा में तीन वर्ष की विशेष छूट दी जाये। जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।?

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments