Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में लाभार्थियों की शिकायतों का अब पहले से अधिक त्वरित गति से निस्तारण हो जाएगा। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविन्द सिंह ह्यांकी के निर्देशों पर इसके लिए एक खास मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अमल में लाई जा रही है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अन्तर्गत संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण हर हाल में यथा समय होना जरूरी है। इसके लिए जो भी व्यवस्थाएं या नेटवर्किंग जरूरी है उसे जल्द अमल में लाएं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल में लाभार्थी कैशलेस उपचार नहीं मिलने की शिकायत करता है तो उसकी समस्या का तत्काल निस्तारण होना बेहद जरूरी हो जाता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि अस्पताल में उपचार चाह रहे लाभार्थी की शिकायतों का निस्तारण त्वरित नहीं हुआ तो उसका औचित्य ही क्या रहेगा। हर कोई इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। आपात शिकायतों के अलावा अन्य शिकायतों के निदान के लिए भी समय और जिम्मेदारी तय करें।
बता दें कि आयुष्मान योजना से संबंधित जानकारियों व समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्राधिकरण में स्थापित कॉल सेंटर के अलावा विभागीय ई-मेल, ऑनलाइन पोर्टल, डाक, सीएम हेल्पलाइन, कार्यालय पटल व कार्मिकों के जरिए सूचनाएं आती हैं। इन सभी माध्यमों से आने वाली शिकायतों को रणनीतिक तौर पर हल करने की कार्ययोजना बनाने के लिए भी चेयरमैन ने निर्देश दिए हैं। साफ है कि नए निर्देशों से प्राधिकरण में शिकायत निस्तारण की स्थिति पहले से और अधिक दुरूस्त हो जाएगी। बैठक में निदेशक प्रशासन डा. वीएस टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अमित शर्मा, वरिष्ट प्रबन्धक दीपक खण्डूड़ी, प्रबंधक कॉल सेंटर रागिनी गुरंग आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments