Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा का आयोजन

टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा का आयोजन

ऋषिकेश। भारत सरकार के निर्देशानुसार 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा-2024 का पखवाड़ा सम्पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छता ही सेवा-2024 के अन्तर्गत 20 सितंबर को टीएचडीसी द्वारा योगनगरी रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मार्ग के दोनो और फुटकर विक्रेताओं को अपने आस-पास स्वच्छता का ध्यान रखने तथा स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया। श्री विश्नोई ने इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
श्री विश्नोई ने बताया कि स्वच्छता केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक स्वास्थ्य और समाज की भलाई के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) ने इस अवसर पर बताया कि टीएचडीसी द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 के अन्तर्गत योगनगरी रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश के मुख्यमार्ग को स्वच्छता हेतु ‘‘स्वच्छता लक्ष्य इकाई’’ के तहत सौन्दर्यीकरण एंव अनुरक्षण हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाना शामिल है। उक्त कार्यक्रम में लगभग 95 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग कर स्वच्छता श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाप्रबन्धक, सामाजिक एवं पर्यावरण, अमरदीप एवं ओएसडी, महेशचन्द रमोला, सर्विसेज विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वी.पी. रतूडी, सुजीत पाण्डे, बी.एस. नेगी, धर्मप्रकाश, अनामिका बुड़ाकोटी, प्रदीप घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments