Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसजेवीएन लिमिटेड ने 36वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया

एसजेवीएन लिमिटेड ने 36वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया

देहरादून। एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपनी 36वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन किया। शेयरधारकों को संबोधित करते हुए सुशील शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कंपनी की उपलब्धियों, प्रचालनगत चुनौतियों और महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्री शर्मा ने दिनांक 30 अगस्त 2024 को प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने में सभी हितधारकों के दृढ़ समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन के दौरान सुशील शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण चुनौतीपूर्ण हाईड्रोलॉजिकल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, एसजेवीएन ने अपने प्रचालन में सामर्थ्‍य प्रदर्शित किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, कंपनी ने अपने प्रचालनाधीन जलविद्युत, सौर एवं पवन विद्युत स्टेशनों से 8489 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया है। विद्युत स्टेशनों ने नए रिकॉर्ड स्थापित करना जारी रखते हुए जुलाई 2023 में 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस और 412 मेगावाट रामपुर एचपीएस द्वारा क्रमशः 39.570 मिलियन यूनिट तथा 10.971 मिलियन यूनिट का अब तक का उच्चतम दैनिक विद्युत उत्पादन किया है। अगस्त 2023 माह में सभी प्रचालनाधीन परियोजनाओं से 1590.072 मिलियन यूनिट का अब तक का उच्चतम मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया गया है और रामपुर एचपीएस ने भी इसी माह के दौरान 337.165 मिलियन यूनिट का अब तक का उच्चतम मासिक उत्पादन हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी ने 2533.59 करोड़ रुपए का पृथक राजस्व अर्जित किया है और पृथक कर पश्‍चात लाभ (पीएटी) 908.40 करोड़ रुपए रहा है। एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1.80 रुपए प्रति शेयर की दर से लाभांश का भुगतान किया। अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 के मध्‍य एसजेवीएन के स्‍टॉक निष्‍पादन में 426 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। शेयर दिनांक 05 फरवरी 2024 को 170.50 रुपए के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए, जिससे बाजार पूंजी 67,000 करोड़ रुपए हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments