Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजब तक खुदी सड़कें दुरूस्त नहीं करते, तब तक किसी कार्यदायी संस्था...

जब तक खुदी सड़कें दुरूस्त नहीं करते, तब तक किसी कार्यदायी संस्था को नए खुदान की अनुमति नहींः डीएम

देहराूदन। ‘‘निर्माण कार्यों के उपरान्त तत्काल सड़क सुधार करें, तभी दी जाएगी नवीन कार्यों की अनुमति‘‘ यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ आयोजित बैठक में कही। अधूरे निर्माण एवं सड़क के गड्डो, पानी लीकेज की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बिना अनुमति के सड़क की खुदाई पर होगी कार्यवाही। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को क्लब किया। जनमानस को मिलेगी, उनके क्षेत्र कार्य कर रही कार्यदायी संस्थान नाम एवं कार्यों की समय सीमा।
जिलाधिकारी ने जनपद में पाईपलाइन लीकेज, मरम्मत, हेतु जलसंस्थान की तय की जवाबदेही। वही इस कार्य के लिए जिलाधिकारी ने नई पहल करते हुए अलग मद बना दिया है, जिससे विभाग बजट की कमी आड़े आने की शिकायत नही कर पाएंगे। निर्माण कार्यों की अनुमति को जिलाधिकारी ने सरल कर दिया है, अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस, यातायात पुलिस, लोनिवि,आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एक ही टेबल पर होगा निर्णय। जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्याे को पूर्ण करने उपरान्त ही नये कार्यों के लिए समयबद्ध पूर्ण करने की शर्त के साथ अनुमति प्रदान की जाएगी।
बैठक में सड़क सुधारीकरण में विलम्ब का कारण एक दूसरे पर टाले जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अगली बैठक में पूर्ण विवरण एवं कार्य योजना के साथ प्रतिभाग करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए क्षेत्रवार विवरण प्रस्तुत करेंगेे। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए लोनिवि को कार्य विवरण प्रस्तुत करेंगे, जिन पर सड़क खुदाई की अनुमति लेनी है। उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम को जेजेएम के कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रायपुर रोड सीवर लाईन के अवशेष 150 मीटर के कार्यों की दी अनुमति समयबद्ध कार्य पूर्ण कर रोड सुधारीकरण के दिए निर्देश। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि.अभि विद्युत, यूयूएसडीए के अधिकारी, बीएसएनएल, स्मार्ट सिटी एवं अन्य सम्बन्धित समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments