Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में...

उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधि हुए नामित

देहरादून। उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों को नामित किया गया है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी नामित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परिषद में सभी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि इन सभी गैर सरकारी सदस्यों को अगले एक वर्ष के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक करवायी जाएगी।
गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों के नामरू जनपद उत्तरकाशी से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जनपद उधमसिंहनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, नैनीताल के रामनगर की ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, पिथौरागढ़ के धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पौडी गढ़वाल के एकेश्वर से ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के पैया गांव से ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, पिथौरागढ़ के मुनाकोट के गाँछ गांव से ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, पौडी गढवाल के यमकेश्वर के बिस्सी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, बागेश्वर के गरुड़ के रतोड़ा गांव से ग्राम प्रधान हेमा पंत, रुद्रप्रयाग जखोली के मैठाणा गांव से ग्राम प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल, हरिद्वार के बहादराबाद के बहादरपुर जट गांव से ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के पपोली गांव से ग्राम प्रधान प्रताप सिंह गैडा को उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् में गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments