Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्मार्ट सिटी पर झूठ के बजाय तथ्यों के साथ आगे आये कांग्रेसः...

स्मार्ट सिटी पर झूठ के बजाय तथ्यों के साथ आगे आये कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस को स्मार्ट सिटी पर झूठ फैलाने के बजाय पुख्ता तथ्यों के साथ सामने आने की चुनौती दी है। कांग्रेस विकास विरोधी है और वह दुष्प्रचार को हथियार बनाकर चलती है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने तंज किया कि महापौर बनने की ख्वाहिशों के चलते कांग्रेस नेताओं में भ्रमात्मक बयानबाजी की होड़ मची है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता विकास योजनाओं को लेकर भ्रम फैला रहे हैं । क्योंकि प्रस्तावित निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेसियों में झूठी बयानबाजियों की होड़ लगी हुई है । वे भी जानते हैं कि केंद्र की स्मार्ट सिटी परियोजना पर राजधानी में तेजी से काम चल रहा हैं। जब ये सब कार्य पूरे हो जाएंगे तो शहरों की तस्वीर बदलना तय है । यही वजह है कि कांग्रेस नेता, मानसून सीजन के चलते हुई दिक्कतों की झूठी तस्वीर दिखाकर, जनता को बरगलाने की कोशिश में अलग अलग जुटे हैं।
उन्होंने स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर घोटाले के कांग्रेसी आरोपों को बेबुनियाद एवं तथ्यहीन बताया है । क्योंकि यदि उनके पास कुछ ठोस दस्तावेज या जानकारी होती तो वे पहले ही सार्वजनिक कर देते। लेकिन कांग्रेस पार्टी में महापौर सीट को लेकर रस्साकसी चल रही है। यही वजह है कि उनमें एक से बढ़ कर एक झूठे आरोपों और बयानों की नकारात्मक राजनीति करते की होड़ लगी है। जहां तक भारतीय जनता पार्टी का सवाल है तो धामी सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है । हमारी सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की विरोधी रही है। जन हित के किसी भी कार्य अथवा विकास कार्यों के विरोध मे कांग्रेस हमेशा खड़ी रहती है। यही रवैया उसका राज्य के हर क्षेत्र मे हो रहे विकास कार्यों को लेकर भी है। जनता कांग्रेस की नीयत को बेहतर जानती है और उसके द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का कुछ असर नही होने वाला है। बल्कि जनता अधिक ताकत से जवाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments