Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र की आपदा प्रबंधन सचिव संग बैठक, ज्योतिर्मठ आपदा को...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र की आपदा प्रबंधन सचिव संग बैठक, ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर हुयी चर्चा

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर विचार-विमर्श किया। तय किया गया गया कि आपदा प्रबंधन सचिव व कमिश्नर गढ़वाल अक्टूबर प्रथम सप्ताह में ज्योतिर्मठ जा कर आपदा प्रभावितों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुनेंगे।
अजेंद्र ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर चर्चा की। बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार भी मौजूद थे। इस दौरान अजेंद्र ने ज्योतिर्मठ नगर के उपचारात्मक कार्यों और प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तेजी से प्रयासों की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव से स्वयं ज्योतिर्मठ का भ्रमण कर प्रभावितों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। जिस पर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने कहा कि वे अक्टूबर प्रथम सप्ताह में कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, चमोली के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ ज्योतिर्मठ का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बैठक करेंगे। सचिव ने बताया कि ज्योतिर्मठ नगर की सुरक्षा के लिए शासन गंभीर है। सुरक्षा दीवार आदि के निर्माण के विस्तृत योजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जायेंगे। विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर भी स्थानीय लोगों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments