Latest news
मिठाई की दुकानों में गंदगी का साम्रराज्य देख तीन के लाइसेंस निरस्त श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को मिलेगी बेहतरीन कॉलेज की पहचानः अनिल बलूनी पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियानः मुख्यमंत्री सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने क... धामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों का सम्मान राज्यपाल के समक्ष दिया शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने की जरूरतः कंडवाल हिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी

[t4b-ticker]

Friday, April 11, 2025
Homeउत्तराखण्डमहानगर देहरादून की 1 लाख सदस्यता होने पर प्रदेश संगठन की ओर...

महानगर देहरादून की 1 लाख सदस्यता होने पर प्रदेश संगठन की ओर से महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की आज महानगर देहरादून की एक लाख से अधिक सदस्यता हो चुकी है इसके लिए संगठन आप सभी लोगों को बधाई देता है।
महानगर अध्यक्ष ने अवगत कराया की हम सब लोगों ने मिलजुल कर ही महानगर की सदस्यता की है और आने वाले समय में भी हम इस सदस्यता अभियान को घर-घर ले जाकर प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी के आह्वान पर महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर है और निरंतर प्रथम स्थान पर बना रहे इसके लिए महानगर के सभी कार्यकर्ता गण लगातार अपनी कार्यशैली के अनुसार इस संगठन पर्व में अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं ताकि आने वाले समय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के अनुसार आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा इसके लिए महानगर देहरादून अपनी अग्रिम भूमिका निभाते रहे।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल जी ने ही सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि महानगर देहरादून पूरे प्रदेश का हृदय है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता रक्त प्रभाव की तरह अपने कार्य के दम पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का काम करते हैं। कार्यक्रम में महानगर देहरादून के सदस्यता प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि पूर्व दर्जाधारी मंत्री अजीत चैधरी, अर्चना बागड़ी महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल संतोष सिंबल बबीता सहोत्रा देवेंद्र पाल मोंटी संदीप मुखर्जी राजेश कंबोज उमा नरेश तिवारी विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मनीष पाल आदि महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments