Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने जनमानस की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों पर...

डीएम ने जनमानस की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों पर त्वरित एक्शन लेने की कार्यप्रवृत्ति को रखा कायम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनमानस एवं व्यापरियों की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापरियों की लम्बे समय से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आ रही मांग पर जिलाधिकारी ने त्वरित स्वीकृति प्रदान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मोटरसाईकिल से शहर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पल्टन बाजार का भी निरीक्षण किया गया था, तथा सीएनआई चैक के पास पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक नगर को दिए गए थे, जिसके लिए जिलाधिकारी ने लगभग 1.37 लाख की धनराशि स्वीकृत पूर्व में ही कर दी गई है। अब पिंक बूथ के बाद सीसीटीवी से लैस हो जाएगा पल्टन बाजार।
आज पल्टन बाजार व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी से मुलाकार कर उनकी कई वर्षो से पल्टन बाजार में सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चली आ रही मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्वीकृति दिए जाने तथा जनमानस की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों पर त्वरित एक्शन लेने की कार्यप्रवृत्ति को व्यापारियों ने सराहा तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातब्य है कि व्यापारियों की विगत कई वर्षो से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरै लगाने की मांग थी जिसके लिए वे स्मार्ट सिटी से लेकर कई स्तरों पर अनुरोध कर चुके थे, किन्तु इस पर किन्ही कारणों से निर्णय नही हो पाया था, जिलाधिकारी के सम्मुख उन्होंने अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर स्वीकृति देते हुए पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि स्वीकृति प्रदान करने की सहमति दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments