Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसीआईएल और चारधाम यात्रा प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ स्वच्छता...

टीएचडीसीआईएल और चारधाम यात्रा प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम

ऋषिकेश। भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ के विषय पर आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज 25.09.2024 को टीएचडीसीआईएल द्वारा चार धाम यात्रा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से यात्रा पंजीकरण कैम्प कम ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड आर. के. विश्नोई ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि सफाई और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान पूरे देश में 17 सितम्बर सें 02 अक्टूबर तक में आयोजित किया जा रहा है। इस स्वच्छता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाज में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम के अवसर पर यात्रा पंजीकरण कैम्प पर पंजीकरण हेतु आये यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा यात्रियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सामग्री के प्रयोग के उपरान्त कूड़े को निर्धारित स्थान पर एकत्र किये जाने हेतु अनुरोध किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारम्भ टीएचडीसी के महाप्रबन्धक अमरदीप, ओएसडी पी.के. नैथानी एंव एम.सी. रमोला, द्वारा किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान कूडा एकत्र कर निर्धारित स्थल पर डाला गया। कार्यक्रम में टीएचडीसी एवं चारधाम यात्रा प्रशासन सहित लगभग 70 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में चारधाम यात्रा प्रभारी अरविन्द श्रीवास्तव एवं टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबन्धक धर्मप्रकाश, अनामिका बुड़ाकोटी प्रदीप घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments