Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमलेरिया अधिकारी ने लोगों को डेंगू से बचाव को किया जागरूक

मलेरिया अधिकारी ने लोगों को डेंगू से बचाव को किया जागरूक

देहरादून। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए, मच्छरों के काटने से बचना ज़रूरी है। सर्वप्रथम मच्छरों के प्रजनन स्थलों को हटाएं क्योंकि मच्छर स्थिर पानी में प्रजनन करते हैं। इसलिए बर्तनों, फूलों के गमलों, और पानी की टंकियों में पानी न जमा होने दें। उन्होने बीमारी से बचने के लिए लोगों को सुझाव दिया कि घर के अंदर छिड़काव करें. घर की दीवारों और छतों पर कीटनाशकों का छिड़काव करने से मच्छरों को मारा जा सकता है। मलेरिया अधिकारी जोशी ने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की टीम के साथ आज एकता विहार एवं नथ्थनपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। उक्त क्षेत्र मे डेंगू वॉलिंटियर्स द्वारा डेंगू लार्वा सर्वे सोर्स रिडक्शन एवं जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सभी वॉलिंटियर्स अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए पाए गए। टीम ने क्षेत्र में पनप रहे डेंगू मच्छर के लार्वा को नष्ट कर लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक भी किया। जोशी ने बताया कि कुछ लोग डेंगू लार्वा सर्वे सोर्स रिडक्शन एवं जन जागरूकता कार्य में डेंगू वॉलिंटियर्स को सहयोग नहीं कर रहे है। उन्हे घर के अंदर निरीक्षण करने से रोका जा रहा है, जिसकी वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments