Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को होगी वोटिंग

गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को होगी वोटिंग

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसर बिरला-चौरास श्रीनगर, एसआरटी टिहरी और बीजीआर पौड़ी कैंपस में 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू होंगे। मतदान दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संभावना है कि शाम 7 बजे तक तीनों परिसरों में मतगणना संपन्न होने के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। तीनों परिसरों में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे।
गढ़वाल विवि के बिरला परिसर में छात्र संघ चुनाव को देखते हुए कुल 14 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें परिसर के 6 हजार से अधिक छात्र-छात्रा मतदान करेंगे। खास बात है कि महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं होगा। इन दोनों पदों पर सभी उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया था। इस बार गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में रहेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सतीश चंद्र सती ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जसवंत सिंह, जय हो छात्र संगठन से वीरेंद्र सिंह और इंडियन स्टूडेंट्स वॉइस से सौरभ चंद्र सानू की आपस में टक्कर होगी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर छात्रम् छात्र संगठन ने अमन काला, छात्र शक्ति संगठन से राहुल चौधरी और निर्दलीय रोहित कुमार, सह-सचिव पद पर अमन मैखुरी और समरजीत तेवतिया, कार्यकारिणी सदस्य में राजदीप सिंह और शिवांक नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्य (छात्रा प्रतिनिधि) में प्रिया कुमारी, प्रियंका और सृष्टि कोठियाल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के आशीष पंत और आईसा से रोबिन सिंह चुनावी मैदान में हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
श्रीनगर एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर विवि के बिरला परिसर में 19 उपनिरीक्षकों, दो एसएचओ, एक एडिशनल एएसपी, 1 सीओ समेत 1 प्लाटून पीएसी और 58 पुलिस जवान के साथ ही होमगार्ड और दमकल विभाग की टीमों को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments