Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सुनी आम जनता की समस्याएं

डीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सुनी आम जनता की समस्याएं

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया। आज अधिकतर शिकायते जमीन से संबंधित आईं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें। कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है। ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments