Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य कार्यकारी प्रशासन ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का...

अपर मुख्य कार्यकारी प्रशासन ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत यूएसडीएमए, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र तथा यू प्रिपेयर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बारी-बारी से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसक प्रतिरोध की एक नई दिशा दी। उनका विश्वास था कि सच्चाई और अहिंसा से बड़ी से बड़ी शक्ति को भी पराजित किया जा सकता है। उन्होंने हमें सिखाया कि बिना किसी दुविधा के अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहिए और दूसरों के प्रति प्रेम और सहानुभूति रखनी चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि गांधी जी का योगदान केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता, समानता और शांति का पाठ पढ़ाया। उनके विचार आज भी हमारे समाज में प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए एक बेहतर समाज की दिशा में काम करना चाहिए।
सराहनीय सेवाओं के लिए कर्मचारियों का किया सम्मानः इस दौरान राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में 24Û7 अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने कंट्रोल रूम में तैनात मास्टर ट्रेनर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पुलिस वायरलेस, फॉरेस्ट वायरलेस, ईआरएसएस 112 के कर्मचारियों, मल्टी पर्पस वर्कर्स तथा पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय ने कहा कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने इस मानसून सीजन में विभिन्न आपदाओं के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिस कारण राहत और बचाव कार्यों को सुगमता के साथ संपादित किया जा सका। इस अवसर पर यूएलएमएमसी के निदेशक शांतनु सरकार भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments