Latest news
स्थानीय संसाधनांे के उपयोग से उधमिता को मिलेगा बढ़ावाः ऋतु खण्डूडी भूषण नैनीताल में मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की बैठक दून में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन 18 से 27 अक्टूबर तक होगा केदारनाथ धाम यात्रा से सकारात्मक संदेशः अजेंद्र अजय गो प्रतिष्ठा आन्दोलनः गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितम्बर से 26 अक्टूबर तक राज्य में अतिशीघ्र साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएः मुख्यमंत्री धामी पेस्टल वीड स्कूल ने जीता आईपीएससी अंडर बॉयज बास्केटबॉल टूर्नामेंट बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने देहरादून में दो दिवसीय फ्लो बाजार का उद्घाटन किया जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश तहसील कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर सुनीं समस्याएं धामी सरकार के तीन साल में बनाई 1481 किमी लंबी ग्रामीण सड़क
Sunday, October 6, 2024
Homeउत्तराखण्डगो प्रतिष्ठा आन्दोलनः गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितम्बर से 26...

गो प्रतिष्ठा आन्दोलनः गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितम्बर से 26 अक्टूबर तक

देहरादून। सनातन धर्म में वेद, उपनिषद्, पुराणों सहित समस्त धर्मशास्त्रों में गो की महिमा गई है। गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है। यही सनातनधर्मी हिन्दुओें की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केन्द्रीय सूची में प्रतिष्ठित कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्यामुक्त भारत बनाने के लिए सम्पूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आन्दोलन चलाया जा रहा है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व से ही निरन्तर गौमाता की प्रतिष्ठा एवं रक्षा के प्रयास होते रहे हैं। 1966 के धर्म सम्राट् यतिचक्रचूडामणि पूज्य करपात्री जी महाराज जी के नेतृत्व में हुआ गौरक्षा आंदोलन है जिसके लिए हजारों गौभक्तों का बलिदान हुआ था। इसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोहत्या मुक्त भारत बनाने हेतु परम गोभक्त पूज्य गोपालमणि महाराज ने कई बार राज्यों की राजधानी से लेकर देश की राजधानी तक लाखों गौभक्तों के साथ गौप्रतिष्ठा आन्दोलन का नेतृत्व कर देश भर में इसे जीवन्त रखा तथा इस पवित्र अभियान में चारों पीठों के जगद्गुरु शंकराचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया। चारों पीठों के पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्यों द्वारा अभिषिंचित एवं समर्थित गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने एवं गौहत्या बन्दी कानून हेतु देश में गौ संसद् का आयोजन हुआ जिसमें रामा गौ प्रतिष्ठा संहिता बिल सहित 42 बिन्दु का धर्मादेश भी पारित किया जा चुका है।
गौ प्रतिष्ठा के इस अभियान को प्रज्वलित करने हेतु गौ घृत की ज्योति को प्रकाशित कर ज्योर्तिमठ के परम पूज्य जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः महाराज जी इस आन्दोलन का निर्देशन कर रहे हैं जिन्होंने 14 मार्च से लेकर 28 मार्च 2024 तक नंगे पैर गोवर्धन से दिल्ली तक पदयात्रा भी की। पूज्य जगद्गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर शं्कराचार्य के निर्देशन में आज गौ प्रतिष्ठा का अभियान निरन्तर देश भर में गतिमान है जिन्होंने इस संवत्सर को गौ संवत्सर के रूप में घोषित भी किया है। पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः के निर्देशन एवं नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आन्दोलन के अन्तर्गत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितम्बर से 26 अक्टूबर तक होनी निश्चित हुई है जो भारत के समस्त 36 प्रदेशों की राजधानियों में पहुंचकर वहाँ एक गो ध्वज की स्थापना कर रही है।
गो प्रतिष्ठा आन्दोलन के संयोजक परम् पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी पूरे समर्पण और शक्ति के साथ यात्रा की सफलता हेतु प्राण-प्रण से शङ्कराचार्य जी के साथ हर कदम में साथ चल रहे हैं। प्रत्येक राज्य की राजधानियों में विशाल गो प्रतिष्ठा सम्मेलन का दिव्य भव्य आयोजन हो रहा है जिसका श्रीगणेश गोरक्षक, गोभक्त भगवान् श्रीराम की राजधानी अयोध्या से हुआ जहाँ भगवान् रामलला के रूप में विद्यमान हैं; जहाँ से यह पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर होते हुए 26 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। इस यात्रा के माध्यम से पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा समस्त भारत के प्रखर गोभक्तो को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पूज्य जगद्गुरू शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः जी एवं पूज्य ग़ोपाल मणि महाराज जी 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गो ध्वज की स्थापना, गो महासभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त वो अग्रिम यात्रा हेतु देश की राजधानी दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
इस गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा का लक्ष्य सम्पूर्ण भारत में गो प्रतिष्ठा आन्दोलन हेतु समस्त राष्ट्र के गोभक्त हिन्दुओं को जागृत कर एक सूत्र में पिरोने का है तथा गोमाता की दुर्गति, गो हत्या के कलंक को मिटाकर, पशु सूची के अपमान से हटाकर राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है। यात्रा का सुखद परिणाम देखिए यात्रा मुंबई पहुंचते ही महाराष्ट्र की सरकार ने भारतीय गौमाता को राज्यमाता का संवैधानिक दे दिया है देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल के बाद अब महाराष्ट्र गौ को माता की प्रतिष्ठा देने वाला तीसरा राज्य बन गया है। गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के उपरान्त देश की राजधानी दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8 और 9 नवम्बर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा जो भारत की सरकार को गौहत्या के कलङ्क को मिटाकर गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतु निर्णायक होगा। इस ऐतिहासिक यात्रा की पूर्व तैयारी हेतु राजधानी देहरादून में पहुंचे यात्रा के राष्ट्रीय सह-संयोजक तथा उत्तराखंड राज्य के प्रभारी गोभक्त विकास पाटनी तथा उनके साथ अखिलेश ब्रह्मचारी ने मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय गौक्रान्ति मंच संरक्षक बलवीर सिंह पंवार, भारतीय गौक्रान्ति मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह मतुड़ा, यशवंत रावत, आनन्द सिंह रावत रविन्द्र सिंह राणा, डॉ सीता जुयाल, तेजराम नौटियाल सहित भारतीय गो क्रांति मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments