Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के... मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह

[t4b-ticker]

Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखण्डबॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने देहरादून में दो दिवसीय फ्लो...

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने देहरादून में दो दिवसीय फ्लो बाजार का उद्घाटन किया

देहरादून। फिक्की फ्लो के उत्तराखंड चौप्टर द्वारा आयोजित दो दिवसीय फ्लो बाजार का होटल अकेता, राजपुर रोड, देहरादून में प्रसिद्ध बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा द्वारा उद्घाटन किया गया। फिक्की फ्लो, जो कि व्यवसाय और उद्यमिता में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है, ने महिला-नेतृत्व वाले ब्रांडों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक फ्लो बाजार के माध्यम से मंच प्रदान किया। इस आयोजन में प्रदर्शकों और आगंतुकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली, जिससे रविवार, 6 अक्टूबर को और भी अधिक गतिशील अनुभव की उम्मीद है।
कार्यक्रम की शुरुआत ओलंपस हाई स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिनके नृत्य ने दर्शको को भाव विभोर किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने दीप प्रज्जवलित कर अपने प्रसिद्ध गीत ष्ढोल बजने लगाष् पर छात्राओं के साथ मंच पर एक सहज नृत्य में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, ष्महिला उद्यमी समाज की प्रगति की रीढ़ हैं। उनकी रचनात्मकता, जुनून और दृढ़ संकल्प न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि एक अधिक समावेशी और समृद्ध समाज को भी प्रेरित करता है। जब महिलाएं व्यवसाय में सफल होती हैं, तो समाज फलता-फूलता है। मुझे ख़ुशी है कि फिक्की फ्लो, उत्तराखंड चौप्टर ने मुझे फ्लो बाजार में आमंत्रित किया और मैं उनका धन्यवाद करती हूँ। यह कार्यक्रम फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर की चेयरपर्सन डॉ. चारु चौहान और पूर्व इमिडिएट पास्ट चेयरपर्सन अनुराधा मल्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें फ्लो टीम के सदस्यों का सहयोग रहा। डॉ. गीता खन्ना, सीनियर वाइस चेयर, डॉ. मानसी रस्तोगी, सचिव, और त्रिप्ती बेहल वाइस चेयर, हरप्रीत कौर, ट्रेज़रर, निशा ठाकुर, जॉइन्ट, ट्रेज़रर एवं कंचन भोला, एग्जीक्यूटिव मेम्बर, फ्लो शामिल रही। महिलाओं द्वारा संचालित विविध ब्रांडों की प्रदर्शनी के साथ, यह आयोजन एक अनूठा खरीदारी और नेटवर्किंग अनुभव दिलाता है। पहले दिन आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉल का आनंद लिया। फ्लो बाजार कल 6 अक्टूबर को भी रहेगा। आयोजक ने सभी लोगो से आग्रह किया है कि इन प्रेरक महिलाओं का समर्थन करने और जीवंत बाज़ार का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments