Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डहर दूसरे दिन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

हर दूसरे दिन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

श्रीनगर। हाल में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में डीएम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई की थी। जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली थी। इतना ही नहीं डीएम ने मामले में जांच के भी आदेश दिए। अब इस मामले का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी संज्ञान ले लिया है। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि वो अब हर दूसरे दिन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी आदेश जारी किए हैं कि सभी डीएम और एसडीएम अस्पतालों के निरीक्षण करेंगे। कहीं भी कोई कोर कमी रही तो मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय पौड़ी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। जिसे 4 करोड़ 40 लाख 71 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है, जिसका लाभ सीधे जनता को पहुंच रहा है। साथ ही कहा कि राज्य गठन के समय उत्तराखंड में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। सबसे पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बाद इस साल हरिद्वार और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज मिल गया है। अब उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अगले साल से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी।
मंत्री रावत ने कहा कि डॉक्टरों के बैकलॉग के सभी पद भी जल्द ही भरे जाएंगे। अभी 1500 वार्ड ब्वॉय की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जबकि, 350 लैब टेक्नीशियनों की भर्ती भी जल्द होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले 127 डॉक्टरों को दुर्गम क्षेत्र में नियुक्ति को लेकर बॉन्ड तोड़ने पर बर्खास्त किया गया है। जबकि, उन पर ₹1 करोड़ का भी जुर्माना लगाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments