Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में बनेगा सशक्त भू-कानूनःमुख्य सचिव

प्रदेश में बनेगा सशक्त भू-कानूनःमुख्य सचिव

रूद्रपुर। रविवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज रुद्रपुर पहुंचीं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सशक्त भू-कानून बनाया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में भूमि खरीद फरोख्त की मानसिकता बढ़ती जा रही है। नए कानून से इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा भू-कानून को लेकर रुद्रपुर में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। मुख्य सचिव ने किच्छा में सिलिंग की भूमि से कब्जा छुड़ाने को पुलिस, प्रशासन का अच्छा कदम बताते हुए कहा की सरकारी जमीन से अन्य अतिक्रमण भी प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सीएस ने नगर में बन रहे वैंडिंग जोन और लीगेसी वेस्ट निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में लीगेसीकूड़ा हटने से आसपास रहने वाले लोगों को भी राहत मिली है, लोग खुश हैं। इसको राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट में जिले के आला अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे। वेस्ट निस्तारण का बेहतरीन काम हुआ है। कूड़ा निस्तारण स्थल पर पार्क बनाने का काम चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments