Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा की

शहरी विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा की

देहरादून। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मार्च 2022 से शुरू हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बीएलसी के माध्यम से 36 परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है जिसमें लगभग 25 हजार 972 स्वीकृत आवास में से लगभग 12 हजार 144 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा लगभग 11 हजार 962 आवास निर्माणाधीन हैं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ईएचपी के माध्यम से 20 परियोजनाएं संचालित हैं जिसके अन्तर्गत लगभग 15 हजार 960 आवास स्वीकृत किये गये हैं जिनमें लगभग 14 हजार 248 आवास निर्माणाधीन हैं जबकि लगभग 1696 आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2024 तक अवशेष कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे।
मंत्री ने कहा कि हमारा मकसद है कि हर गरीब को छत मुहैया करायी जाए तथा लाभार्थी को ससमय इसका लाभ मिले इसके लिए हमारा विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 के बाद से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी आयी है।
मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 03 करोड़ मकानों की स्वीकृति देशभर में दी गई है जिनमें से 01 करोड़ मकान शहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के कार्य 2024 से 2029 तक किये जायेंगे जिसमें विभाग द्वारा एमओयू किया कर कार्ययोजना तैयार की गयी है तथा बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पर कार्य शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर बैठक में सचिव शहरी विकास, नितेश कुमार झा, अपर सचिव/निदेशक शहरी विकास, नितिन भदौरिया, सं.मु.प्र., उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद, पीसी दुम्का एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments